
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कनखल थाना क्षेत्र स्थित लक्सर हरिद्वार मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर के नीचे आने से दो युवकों की मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सवार युवकों के मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए मिले। और सड़क खून से लथपथ हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के जियापोता से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक डंपर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। डंपर की चपेट में आकर दो सगे भाइयों शाकिब व वसीम निवासी कटारपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई पासपोर्ट बनवाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान डंपर ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।
जिसके शाकिब और वसीम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश में भी जुटी हुई हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया हैं। और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।



