पतंजलि योगपीठ के समीप बने फ्लाईओवर पर हुआ गहरा गड्ढा, फ्लाईओवर को किया गया बंद
NHAI के अधिकारियों ने फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, वाहनों को सर्विस रोड पर किया गया डायवर्ड....(देखिए वीडियो)

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत)
बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के सामने बने फ्लाईओवर की सड़क अचानक धस जाने के कारण सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ हैं।सूचना मिलते ही शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फ्लाईओवर को बंद कर दिया।
और वैकल्पिक रूप से सर्विस रोड के जरिए यातायात को सुचारू किया गया। पुलिस ने इस सम्बंध में एनएच अधिकारियों को दी गईं। मोके पर इंसिडेंट मैनेजर अतुल शर्मा टीम के साथ पहुंचे। और फ्लाईओवर पर बने गढ्ढे की मरम्मत कराई गई।
मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से बारिश के कारण पतंजलि योगपीठ के समाने बने फ्लाईओवर की सड़क में दरारें दिख रही थीं। दरारें दिखाईं देने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। और इसी हाइवे से यातायात सुचारू रहा।
लेकिन गनीमत रही कि बृहस्पतिवार को सड़क धंसने के समय कोई वाहन उस स्थान पर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।। प्रशासन ने फ्लाइओवर के धसे हिस्से की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, पुलिस द्वारा मार्ग में आवश्यक डायवर्जन लगाकर वाहनों की आवाजाही को सर्विस रोड से संचालित किया जा रहा है। इंसिडेंट मैनेजर अतुल शर्मा का कहना है कि बरसात के दिन फ्लाईओवर की मिट्टी बैठने पर गढ्ढा हो गया था। जिसे तत्काल ठीक करा दिया गया। कुछ घन्टे बाद यातायात सुचारू रूप चल सकेगा।