कलियर में खनन माफियाओं पर नगर ईओ का शिकंजा: खनन माफियाओं ने नगर पंचायत की भूमि को भी नहीं बख्शा
करीब डेढ़ दर्जन खनन माफियाओं को नगर कार्यालय से नोटिस जारी, थाने से महज चंद कदम की दूरी पर फैला खनन माफियाओं का साम्राज्य,कौन करेगा कार्यवाही?

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में खनन माफियाओं के अंदर शायद पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों का खौफ खत्म हो गया है।
जिसके चलते खनन माफिया बेखौफ होकर गैर सरकारी भूमि के साथ साथ सरकारी भूमि पर भी धड़ल्ले से खनन का काला कारोबार करने में जुटे हुए हैं। जबकि खनन सामग्री से लदे वाहनों से अब तक कई मासूम लोगों की जान तक चली गई हैं। लेकिन आजतक खनन माफियाओं पर कोई रोक नहीं लग पाई हैं। और ना ही स्थानीय पुलिस उन पर कोई रोक लगा पाई हैं।

जिसके चलते खनन माफियाओ ने दुस्साहस दिखाते हुए नगर पंचायत पिरान कलियर की सार्वजनिक भूमि से अवैध खनन कर लाखों की मिट्टी को ठिकाने लगा दिया। जब इसकी खबर नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान को पता चली तो उन्होंने 16 खनन माफियाओं के नाम से नोटिस जारी कर दिया। जिसके चलते खनन माफियाओ में हड़कप मच गया।

कलियर नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि नगर की सार्वजनिक भूमि से खनन माफियाओं ने अवैध रूप से खनन कर मिट्टी का उठान किया हैं। जोकि अपराधिक श्रेणी में आता हैं। उन्होंने कहा कि अगर नोटिस जारी होने के बाद भी खनन माफिया निकाय राजस्व में धनराशि जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

पुलिस पस्त, खनन माफिया मस्त, थाने से महज चंद कदम की दूरी पर अवैध खनन, कौन करेगा कार्यवाही…..
पिरान कलियर थाने से महज चंद कदम की दूरी पर सूरज ढलते ही खनन माफियाओं का झुंड बेखौफ होकर धड़ल्ले से अपने काले कारोबार में लग जाता है। और यह झुंड पूरी रात अपना तांडव मचाता हैं।
लेकिन कलियर की हाइटेक पुलिस और स्थानीय प्रशासन को इसकी कानों कान तक खबर नहीं होती। या फिर ये जानकर भी अंजान बने रहते हैं। वहीं खनन माफिया राहगीरों को टक्कर मारने से भी गुरेज तक नहीं करते।

जिसके चलते सवाल यही उठ रहा है? कि आखिर इन खनन माफियाओं पर कार्यवाही करेगा कौन? या फिर ऐसे ही ये खनन माफिया मासूम लोगो को रौंदते रहेंगे?

सवाल यह भी है? कि क्या खनन माफियाओं के अंदर पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों का खौफ खत्म हो गया हैं? वहीं खनन से जुड़े कई अन्य सवाल कलियर की फिजाओं में उसका जवाब ढूंढने में लगे हुए हैं।