हरिद्वार

“चौधरी गुलज़ार” बने कलियर नगर अध्यक्ष, भीम आर्मी संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

जिम्मेदारी मिलने पर चौधरी गुलज़ार उत्साहित

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) भीम आर्मी संगठन ने पिरान कलियर में एक बार फिर से अपना कुनबा बढ़ाया हैं। इस बार संगठन ने नगर अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी “गुलज़ार चौधरी” को सौंपी हैं। वहीं निर्वतमान नगर अध्यक्ष गुलजार चौधरी ने दायित्व मिलने पर संगठन का आभार व्यक्त किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में युवाओं को शामिल कराने का मोर्चा खोल दिया हैं।

फाइल फोटो

भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के संस्थापक नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के संगठन में युवा बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। जिसको संगठन के पदाधिकारी जिलेभर में संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। जिसके चलते भीम आर्मी संगठन का कुनबा लगातार बढ़ रहा हैं।

इसी कड़ी में भीम आर्मी संगठन ने कलियर नगर अध्यक्ष की कामन गुलजार चौधरी को सौंपी हैं। पार्टी में जिम्मेदारी मिलने से गुलजार चौधरी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह अपने दायित्वों का बखूवी निर्वहन करेंगे। संगठन से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में भीम आर्मी सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रही है। आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि देहभर में भी संगठन को बढ़ावा दिया जाएगा। खासकर युवा वर्ग इस संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों से काफी प्रभावित हैं। जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!