उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर में नशे के सौदागर पर पुलिस का प्रहार:

4.62 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत कलियर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 62 हजार रुपये बताई जा रही है।

ssp हरिद्वार नवनीत सिंह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अब्दाल साहब रोड इमलीखेड़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर अंकुश पुत्र फकीरचंद (22 वर्ष), निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

फाइल फोटो

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसने बताया कि वह नशा करने वाले लोगों से छोटी-छोटी मात्रा में स्मैक एकत्र करता था और फिर उसे अधिक कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। आरोपी पेशे से वेल्डिंग का काम करता है, लेकिन नशे की लत और जल्दी पैसा कमाने की लालसा ने उसे इस अवैध धंधे की ओर धकेल दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में…..

द्विव्येश उपाध्याय प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली उप निरीक्षक विनोद कुमार,हेड कांस्टेबल इससार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल संजय रावत, कांस्टेबल आविद अली शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!