उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर पुलिस ढूंढ लाई, 10 लाख के 52 मोबाइल फोन:

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किया बड़ा खुलासा, मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जिन मोबाइल फोन के वापस मिलने की उम्मीद लोग लगभग छोड़ चुके थे, उन्हें कलियर कोतवाली पुलिस ने अपनी मेहनत और तकनीकी दक्षता के दम पर खोज निकाला।

पुलिस ने करीब 10 लाख कीमत के 52 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल:फोटो

रविवार को एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कलियर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से विभिन्न स्थानों पर सक्रिय होकर गुम हुए मोबाइल ट्रेस किए और उन्हें सफलतापूर्वक बरामद किया।बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जाएंगे।

लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने की खबर सुनकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को उम्मीद से बढ़कर बताते हुए कलियर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि हरिद्वार पुलिस केवल अपराधियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाना भी उसकी प्राथमिकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ट्रेस किया जा सके।

हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी की मेहनत लाई रंग……

कलियर कोतवाली पुलिस द्वारा करीब 10 लाख रुपये मूल्य के 52 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की इस बड़ी सफलता के पीछे हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी की दिन-रात की अथक मेहनत और तकनीकी दक्षता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी की लगातार मेहनत का ही परिणाम रहा कि लंबे समय से अपने खोए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर दोबारा मुस्कान लौट आई। मोबाइल वापस मिलने पर सभी स्वामियों ने उत्तराखंड पुलिस, वरिष्ठ अधिकारियों और विशेष रूप से हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की। वही हाल में ही हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी को उनकी कार्य के लिए मैन ऑफ द मंथ दिया गया था।

पुलिस टीम में…..

  1. क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डेय
  2. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी
  3. एसएसआई सुनील बिष्ट
  4. हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी
  5. होमगार्ड ललित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!