क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बुग्गावाला थाना पुलिस की डबल स्ट्राइक से हड़कंप मच गया हैं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नशे के सौदागर को बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ दबोचा हैं, इसके साथ ही पुलिस ने बाइक चोर को भी सलाखों के पीछे भेजा है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा हैं।

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा भी सख्त नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी बुग्गावाला पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने रोशनाबाद-बुग्गावाला मार्ग पर ग्राम कुड़कावाला तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान ज्वालापुर निवासी कुर्बान पुत्र इसरार को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 44 प्रतिबंधित लीजेसिक इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 88 एमजी बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े ड्रग पैडलरों के नाम उजागर किए हैं। पुलिस अब इन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसके कब्जे से एक काली पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

वहीं दूसरी ओर बुग्गावाला पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में भी शानदार सफलता हासिल की। ग्राम बंजारेवाला निवासी शेखर चौहान की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 12 जून की रात उनके घेर से चोरी हो गई थी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार सुरागरसी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने महज चार दिन के भीतर कार्रवाई करते हुए दीपक पुत्र राकेश को बंजारेवाला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर खेत से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया हैं।



