उत्तराखंडक्राइममनोरंजनरुड़कीवीडियोहरिद्वार

अंपायर के फैसले पर सोशल मीडिया पर भड़के क्रिकेट प्रेमी 

कमेंटबाजी से आक्रोशित दबंगों पर युवक से मारपीट का आरोप, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार ज़िले के बुग्गावाला गांव में बीते दिनों एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में एक युवक को सोशल मीडिया पर अंपायर के फैसले को लेकर टिप्पणी करनी भारी पड़ गई।

जहां पर नाराज दबंगों ने युवक पर कमेंटबाजी का आरोप लगाते हुए जमकर थप्पड़बाजी कर दी। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। घटना से आहत युवक ने बुग्गावाला थाने में लिखित में शिकायत दी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को बुग्गावाला गांव में एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन हुआ था, फाइनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमी भड़क पड़े थे।

फाइल फोटो

वही टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अंपायर के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की कमेंटबाजी की जा रही थी।

फाइल फोटो

आरोप है एक युवक ने सोशल मीडिया पर अंपायर के फैसले को लेकर टिप्पणी की थी।

नाराज दबंगों ने युवक पर कमेंटबाजी का आरोप लगाते हुए जमकर थप्पड़बाजी कर दी। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

(फाइल फोटो)

वही युवक की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कई गंभीर आरोप लगाए गए है। पीड़ित युवक फरहान निवासी बन्दरजुड़ ने तहरीर देकर बताया कि 28 जनवरी को वह मोबाइल की दुकान पर था।

(फाइल फोटो)

इसी दौरान नामजद व्यक्तियों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। वही आरोप है कि उन्होंने उसे आतंकवादी कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। वही पूरे घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

फाइल फोटो

इस बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील रमोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!