उत्तराखंडरुड़कीहरिद्वार

भगवानपुर में रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा: डम्पर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर…(पढ़िए खबर)

दर्दनाक हादसा....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर से रूह कंपा देने वाली एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां पर खाली डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और बाइक बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई। वही राहगीरों ने घायलों को तुरंत पुलिस को सूचना दी और उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इंतजार और दिल्लू निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर अपनी बाइक से पेंट के काम से भगवानपुर गए थे, जैसे दोनों भगवानपुर मार्किट पर घूम पर पहुंचे तो हाइवे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

(फाइल फोटो)

टक्कर इतनी भयानक थी, दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे और डंपर की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है इतने में कोई समझ पाता तो डंपर दोनों युवकों के पैरों पर चढ़ चुका था, जिसके बाद दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर ही तड़पने लगे।

जिसकी सूचना मौके से जा रहे राहगीरों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार ले लिए अस्पताल भिजवाया। और सूचना उनके परिजनों को दी। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों गंभीर रूप से घायलों को स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वही पुलिस का कहना है कि डंपर खाली था, तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही अमल लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!