क्राइम

कलियर में नाम बदलकर रहे रहा था कुख्यात गैंग का शातिर बदमाश, बदमाश के खिलाफ हत्या, ज्वेलरी शोरूम में 3.70 करोड़ की लूट समेत कई मुकदमे दर्ज 

उत्तराखंड और बिहार की STF और लोकल इंटेलिजेंस की संयुक्त टीमों को मिली बड़ी कामयाबी.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो)

उत्तराखंड और बिहार STF की संयुक्त टीमों को पिरान कलियर थाना क्षेत्र से बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने छापेमारी करते हुए कुख्यात सुबोध गैंग के बदमाश को कलियर से गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश कलियर में नाम बदलकर मौज मस्ती ले रहा था।

भनक लगते ही उत्तराखंड और बिहार की STF टीम ने लोकल इंटेलिजेंस के साथ मिलकर बदमाश को धर दबोचा। वहीं जानकारी मिल रही है कि टीम बदमाश से पूछताछ कर गैंग की कड़ी जोड़ने में लगी हुई हैं।

एसएसपी भुल्लर के अनुसार, 26 जुलाई 2024 को बिहार के पूर्णिया जिले के खजांची हाट थाना क्षेत्र स्थित तनिष्क शोरूम में हथियारबंद छह बदमाशों ने धावा बोलते हुए करीब 3 करोड़ 70 लाख की ज्वैलरी लूटी थी।

फाइल फोटो

इस केस में मुख्य आरोपी मो. राहुल उर्फ शाकिब घटना के बाद से फरार चल रहा था। एक अन्य आरोपी चुनमुन झा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, जबकि चार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जिसके बाद STF की टीम फरार मुख्य आरोपी मो. राहुल उर्फ शाकिब की धरपकड़ के लिए प्रयास में जुटी हुई थी।

इसी दौरान बिहार पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मुख्य बदमाश कलियर में नाम बदलकर रहे रहा हैं वहीं उत्तराखंड स्पेशल टॉक्स फोर्स(STF) और बिहार की STF टीम ने लोकल इंटेलिजेंस के साथ मिलकर जाल बिछाया।

जिसमें कुख्यात गैंग का बदमाश मोहम्मद राहुल उर्फ शाकिब फंस गया। जिसके बाद टीम ने उसको दबोच लिया। वहीं बताया जा रहा हैं। कि राहुल उर्फ शाकिब और उसके गैंग ने वर्ष 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता की हत्या भी की थी। बताया जा रहा हैं कि टीम कुख्यात गैंग के बदमाश राहुल उर्फ शाकिब से कई अन्य राज से पर्दा उठाने वालीं हैं। जिसके चलते टीम पूछताछ में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button