Breaking: आइस्क्रीम खा रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े मारी गोली
गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस.....

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) हरिद्वार जिले में बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने आइसक्रीम खा रहे युवक पर दिन-दहाड़े गोलियां बरसा दी।

इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोमवार की शाम करीब 6 बजे उत्तरी हरिद्वार में एक युवक आइसक्रीम खा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे। बाइक सवार बदमाशों ने आइसक्रीम खा रहे युवक पर फायर झोंक दिया।

जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटा रही हैं। और पुलिस बदमाशों को चिन्हित करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। दिनदहाड़े चली गोली के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। अभी तक घायल युवक का नाम और पता सामने नहीं आया हैं।