Blog

Road Accident: पतंजलि के सामने अनियंत्रित कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर सुखी नदी में गिरी

कार में सवार दंपति की बची जान, हाइवे पर वाहनों का लगा जाम.....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को पतंजलि पुल के सामने एक अनियंत्रित कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे सुखी नदी में जा गिरी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी कार सवार दंपति को चोट नहीं आई।

घटना की सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान फ्लाईओवर पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। कार फ्लाईओवर से करीब 30 फीट नीचे गिरी।

कार से सुरक्षित बाहर निकले दंपति:(फोटो)

इसके बावजूद दंपति हादसे से सुरक्षित बच गए। कार से सुरक्षित निकले दंपति को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक नरेंद्र सिंह नेगी अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर कही पर जा रहे थे। जैसे ही वह पतंजिल फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो दंपति की कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए सुखी नदी में जा गिरी।

हादसा होता देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौके पर पहुंची भीड़ में से किसी ने हादसे की तत्काल सूचना बहादराबाद थाना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कार सूखी नदी में गिरने से दोनों को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाते हुए दोबारा से यातायात सुचारू कराया। वहीं पुलिस हादसे की जानकारी में जुटी हुई हैं।

चौकी प्रभारी खमेंद्र गंगवार:(फोटो)

शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि कार सवार दंपति को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करा दिया है। वहीं पुलिस हादसे की जानकारी में जुटी हुई हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!