हरिद्वार

भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चेतावनी, मांगे नहीं मानी गई तो हरिद्वार जिले में रेलवे स्टेशनों पर रोकी जाएगी रेल

रेलवे ट्रैक पर किसान करेंगे कूच, प्रशासन की बढ़ी टेंशन....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) हरिद्वार जिले में किसानों ने मांगे पूरी ना होने पर और कम बकाया बिल पर बिजली कनेक्शन काटने के विरोध को तहसील रुड़की में धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की मांगे नहीं माने पर हरिद्वार जिले में रेलवे स्टेशनों पर रेल रोकने की चेतावनी दी हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस बार अगर मांगे नहीं मानी जाती हैं तो जल्द ही किसान रेलवे ट्रैक पर कुच करेंगे। जिसके कारण एक बार प्रशासन की टेंशन बढ़ गई है।

भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड

भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के महज चंद रुपयों के बकाया ट्यूबल बिल पर विद्युत विभाग गरीब किसानों की परेशान कर रहा हैं। और साथ ही उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना मिलो पर किसानों का करोड़ों रुपए बाकी हैं।

इस वर्ष का भी कोई पेमेंट नहीं किया गया। और ना ही गन्ने का मूल्य तय किया गया हैं। गरीब किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा पांच सालों से सड़कों पर धरना प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही हैं। उन्होंने कहा अधिकारियों के साथ वार्ता चल रही हैं। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो इस बार रेलवे हरिद्वार,रुड़की, लक्सर रेलवे स्टेशनों पर जाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। और रेल रोकी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!