Blog

भारतीय किसान यूनियन बेदी का दिन प्रतिदिन बढ़ रहा कुनबा, बेदी संगठन में इस महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

महिला शक्ति से संगठन हो रहा है मजबूत, जल्द होगा बेदी परिवार का बड़ा सम्मेलन... राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) भारतीय किसान यूनियन बेदी का दिन प्रतिदिन कुनबा बढ़ रहा हैं। बेदी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने मातृशक्ति को ओर अधिक मजबूत करने के लिए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पर रूबी देवी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। और इसके साथ ही उन्होंने रूबी देवी को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की हैं।

भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश कार्यकाल पर शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान बेदी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी और उपाध्यक्ष राव इम्तियाज उर्फ पप्पू ने देहरादून निवासी रूबी देवी को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।

भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी:(फोटो)

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि दूसरी पार्टियों से लोग रिजाइन देकर बेदी संगठन का हाथ थाम रहे हैं। बेदी परिवार संगठन में शामिल हुई नवनियुक्त रूबी देवी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमाना करते हैं।

उन्होंने कहा कि रूबी देवी संगठन में बड़े स्तर पर महिलाओं को जोड़ने का काम करेगी और महिला शक्ति से संगठन मजबूत हो रहा है उन्होंने कहा कि जल्द बेदी परिवार का बड़ा और भव्य सम्मेलन होगा।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ पप्पू पुंडीर, सहलाकर संजय दत्ता राम चौहान, प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम तोमर, जिलाध्यक्ष सलमान साबरी,राव इनाम, राव मोहसिन, राव अशरफ, राव राकिब समेत अन्य संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!