क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) नगर पंचायत पिरान कलियर में निर्दलीय प्रत्याशी नगमा के लिए नाजिम त्यागी ने धुआंधार प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।
नाजिम त्यागी ने डोर टू डोर अपनी पत्नी के लिए वोट मांगे। और उनके हक में वोट देने की अपील की।
नगर पंचायत पिरान कलियर के अध्यक्ष पद पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा हैं। प्रत्याशी घर घर वोट देने की अपील कर रहे है। वहीं जनता भी समर्थन देने की बात कह रही है।
लेकिन इस बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी नाजिम त्यागी की पत्नी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं।
नाजिम त्यागी अपने खेमे के साथ दिन रात मेहनत कर रहे है। और उनकी टीम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही हैं। और डोर टू डोर वोट देने की अपील कर रहे हैं।
नाजिम त्यागी ने बताया कि उनको विश्वास हैं कि जनता उनकी पत्नी के हक में भरपूर वोट से नवाजेगी। पत्नी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद नगर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकाला जाएगा। और नगर का चहुंमुखी विकास कार्य कराया जाएगा।