हरिद्वार विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस: अमर शहीदों के बलिदान को किया गया याद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा परिसर……
भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा परिसर

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
छात्रों और शिक्षकों ने देशभक्ति गीत गाए, वही विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हम आज जिस आज़ादी का आनंद ले रहे हैं, वह हमें सहज नहीं मिली। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमें यह स्वाधीनता प्राप्त हुई है।
1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान तक—हमारे इतिहास का प्रत्येक पृष्ठ हमें यह याद दिलाता है कि स्वतंत्रता की रक्षा निरंतर जागरूकता और समर्पण से ही संभव हैं उन्होंने कहा कि हमारा देश तेजी के साथ विकास कर रहा है। देश तकनीक,शिक्षा,खेल, वित्त और कई अन्य दूसरे क्षेत्रो में तेजी से विकास कर रहा हैं।
जोकि बिना आजाद के संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा में समृद्ध देशों में भारत का नाम भी शामिल हैं।इस मौके पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, वॉइस चांसलर डॉ धर्मवीर सिंह, प्रो० रमा भार्गव, प्रो० आदेश आर्य, डायरेक्टर डॉ० विपिन सैनी, रजिस्टार सुमित चौहान, ओएसडी अभिनव भटनागर समेत अन्य मौजूद रहे।