Online kumar lisansına sahip her operatör yılda en az iki bağımsız denetimden geçer; bahsegel indir bu denetimlerin tamamını başarıyla tamamlamıştır.

Online eğlenceyi güvenle yaşamak isteyenler için güvenilir bahis siteleri mükemmel bir platformdur.

Türk slot severler, özellikle yüksek ödeme yapan Megaways oyunlarını bahsegel iletişim numarası platformunda bulabilir.

Adres sorunlarını aşmak için Bahsegel güncel olarak kontrol ediliyor.

हरिद्वार

कलियर में राष्ट्र ध्वज का अपमान, नगर पंचायत अधिकारी बने बेखबर 

लाखो रुपए खर्च कर पीपल चौक पर लगाया गया था 105 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा,

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपुत) देश के मान-सम्मान के दावे करने वाले जन-प्रतिनिधि और अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर कितने बेपरवाह हैं, उसका जीता जागता उदाहरण पिरान कलियर हैं।

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीरों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा की देश की आन-बान-शान जिस तिरंगे के लिए वे अपने प्राण न्यौछावर कर रहे हैं उनके ही देश में तिरंगे झंडे की इतनी दुर्दशा होगी। सरे आम राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जाएगा, वह भी कस्बे के बीचों बीच चौराहे पर,

(फाइल फोटो)

जी हां पिरान कलियर में कुछ महीनो पहले नगर पंचायत की ओर से प्रस्ताव लाकर पीपल चौक का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम चौक/ झंडा चौक कर दिया गया था। और साथ ही लाखो रुपए खर्च कर 105 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाकर उसका लोकार्पण किया गया था। जिसमे राजनीतिक दलों के नेताओ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और पूर्व नगर पंचायत ईओ समेत अन्य राष्ट्र भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। और झंडे की देखभाल की जिम्मेदारी खुद नगर पंचायत ने अपने पास ली हुई थी।

कुछ महीनो बाद ही तिरंगा झंडा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस चौराहे से रोजाना हजारों की संख्या से राहगीर गुजरते हैं। क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज को देखकर राहगीर मौन होकर वहां से नीची लगाकर निकल जाते है। और साथ ही नगर पंचायत के किसी अधिकारी या कर्मचारी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। और ना किसी अन्य जनप्रतिनिधि राष्ट्र ध्वज को बदलवाने की जहमत उठा रहे हैं। सरे आम राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है। लहराता हुआ फटा तिरंगा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मेरी जानकारी में नहीं है कि झंडा किस कार्य संस्था ने लगाया है। जांच कर पता लगाया जाएगा अगर नगर पंचायत ने झंडा लगाया हैं तो उसे शीघ्र बदल दिया जायेगा…. नगर पंचायत ईओ भगवत सिंह बिष्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!