Blog

चयनित हज आवेदको का कलियर हज हाउस में किया गया टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम 

मुकद्दस पाक सफर की यात्रा करने वाले हाजियों ने उठाया लाभ, ये रहे मौजूद 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपुत) कलियर हज हाउस में हज यात्रा 2024 के लिए चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिले के हज यात्रियों ने बढ़-चढ़कर टीकाकरण कराया। और प्रशिक्षणकर्ताओ ने कार्यक्रम में मौजूद चयनित हाजियों को प्रशिक्षण दिया।

मंगलवार को हज हाउस पिरान कलियर में हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिले के चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। सुबह से ही हज हाउस पिरान कलियर में लाभार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

पहले स्वास्थ्य कर्मियों और हज कर्मचारियों द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद एक-एक कर दोनो जिलेभर से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया गया।

वही टीकाकरण के साथ ही मौलाना अरशद, मुफ्ती सलीम , मास्टर अहसान समेत अन्य लोगो ने चयनित हज यात्रियों को हज के बारे में प्रशिक्षण दिया।

और साथ ही हज अधिकारी मोहम्मद अहसान और हज सीमित अध्यक्ष खतीब अहमद ने मुकद्दस पाक सफर पर जाने वाले हज यात्रियों को हज के बारे में बताया और उनको हज के पाक सफर की मुबारकबाद दी।

इस दौरान हज चेयरमैन खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स, हज अधिकारी मोहम्मद अहसान, हज अधिशासी अधिकारी अब्दुल कादिर, हज सदस्य राव काले खां, अकरम साबरी, मौलाना अरशद, मुफ्ती सलीम मास्टर अहसान समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!