बढ़ेडी में सालाना उर्स में कव्वालो ने बंधा समां, सूफियाना कलाम पर झूम उठे अकिदतमंद
बड़ी रोशनी के मौके पर कव्वालों ने पेश किए सूफियाना कलाम, अकीदतमंदो ने मांगी दुआएं
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपुत) दरगाह हजरत हाफिज मोहम्मद इस्हाक रह० अलैहि० के 74 वें उर्स में बड़ी रोशनी के मौके पर महफिल ए शमां (कव्वालियो) का आयोजन किया गया।
इस दौरान महफिल शमां में कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। वही देश की तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी गई।
बढ़ेडी राजपूतान में हजरत हाफिज मोहम्मद इस्हाक रह० अलैहि० का तीन दिवसीय उर्स मनाया जा रहा है। उर्स में बड़ी रोशनी के मौके पर रात में कव्वाली की महफिल का आयोजन हुआ।
अकीदतमंदों ने अस्ताने पर हाजरी देकर कव्वाली का लुत्फ उठाया। देर रात तक अस्ताने पर जायरीनों की भीड़ रही। महफ़िल की शुरुआत कुरानख्वानी की तिलावत से की गई।
जिसके बाद अस्ताने पर कव्वाली की महफ़िल का आगाज हुआ। कव्वालो ने साबिर पाक की शान में अपने अपने कलाम पेश किए।
इस दौरान दरगाह पर देर रात तक चहल पहल दिखाई दी। और अकीदतमंद लोगो ने दरगाह में हाजिरी पेश कर अपनी मन्नते और देश की खुशहाली की दुआएं मांगी।