क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) मां-बाप का सपना होता है, कि वह अपने नौजवान बेटे के सिर पर सेहरा सजा देखे। लेकिन जब उन्हीं मां-बाप, भाई-बहन और परिजनों के सामने सफेद कफ़न में लिपटा शव पहुंचे तो उनके दिलो पर क्या गुजरती होगी?
ऐसा ही मामला हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया हैं जहां पर देर रात बाइक सवार युवक और ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।![]()
मृतक ऋषभ की फरवरी माह में शादी होनी थी, जिसके चलते हुए घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, बताया जा रहा है कि यहां तक की परिजनों की ओर से शादी के कार्ड तक छपने के लिए दिए गए थे।
क्या था घटनाक्रम?….

बताया जा रहा है कि गोवर्धनपुर गांव का रहने वाले ऋषभ पुत्र नकलीराम अपने साथी दीपांशु के साथ किसी काम से लक्सर आया था। इसके बाद दोनों ऋषभ और दीपांशु ढाढेकी गांव में एक समारोह में गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार रात को करीब एक बजे दोनों अलग-अलग बाइकों से वापस लौट रहे थे। इस दौरान जब दोनों शेखपुरी गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऋषभ की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी युवक की बाइक के परखच्चे उड़ गए। जहां पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं।



