उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

शिक्षा की ताकत से दुनिया में बजेगा भारत का डंका::

विश्व गुरु बनने का सपना शिक्षा से होगा साकार, सरकारी स्कूलों पर हो गर्व : स्वामी रामदेव.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बच्चों के सामाजिक और भावनात्मक विकास के साथ उनके कल्याण से जुड़ी चुनौतियों पर केंद्रित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट में समापन हो गया। 25 से 27 नवंबर तक आयोजित इस सम्मेलन में देश के 41 स्कूली शिक्षा बोर्डों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने का रास्ता शिक्षा से होकर गुजरता है। जब तक भारत शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु नहीं बनेगा, तब तक विश्व गुरु बनने का सपना अधूरा रहेगा। स्वामी रामदेव ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि उनका सपना है कि देश के 90 से 99 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें और अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने पर गर्व महसूस करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर उत्साह बनाए रखना, उनके चित्त और मानस का निर्माण करना तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना भी है। सम्मेलन में बच्चों के समग्र विकास सामाजिक-भावनात्मक जरूरतों, शिक्षा की बदलती परिस्थितियों और भारतीय शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्डों के प्रतिनिधियों ने बच्चों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर अपने विचार रखे। नेपाल और भूटान सहित कुल 91 प्रतिभागियों ने सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर 12 प्रस्तुतीकरण भी दिए गए। काउंसिल ऑफ बोर्ड्स ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया (कोब्से) की जनरल बॉडी की बैठक में 56वां सम्मेलन त्रिपुरा में आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह ने सभी शिक्षा बोर्डों से एकजुट होकर बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है। कोब्से के महासचिव एमसी शर्मा ने सम्मेलन की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि अध्यक्ष डॉ. जी. इम्मानुएल ने आयोजन को सफल बताया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कोब्से के चेयरमैन, सचिव और सदस्यों के परिवारों को दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में स्वास्थ्य लाभ के लिए आमंत्रित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!