उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

गंगा में बही बोलेरो, दो युवकों को बचाया, चालक लापता::

बैरागी कैंप में गाड़ी धोने के लिए नदी में उतरे थे तीनों, तेज बहाव में हुआ हादसा; एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप में मंगलवार शाम गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बोलेरो गाड़ी समेत तीन लोग बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दो युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि बोलेरो चालक लापता है। उसकी तलाश में टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।जानकारी के मुताबिक, बैरागी कैंप में बड़े टापू के सामने यह हादसा हुआ। बोलेरो चालक पुष्कर सिंह (38) निवासी सिमलखेत, चौखुटिया क्षेत्र, चमोली सोनप्रयाग से सवारियां छोड़कर हरिद्वार आया था। सवारियों को छोड़ने के बाद चालक अपने दो साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी धोने के लिए गंगा में उतर गया। इसी दौरान गंगा के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर की चपेट में आने से तीनों वाहन समेत बहने लगे।

रेस्क्यू कर दो युवकों को बचाया

हादसे की सूचना पर कनखल थाना पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हिमांशु रावत (23) निवासी आगर चट्टी, गैरसैंण, चमोली और राकेश सिंह (28) निवासी चमोली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, चालक पुष्कर सिंह का कोई पता नहीं चल सका। दो युवकों को बचाने के बाद रेस्क्यू टीमों ने लापता चालक की तलाश तेज कर दी है। एसडीआरएफ और जल पुलिस गंगा में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!