उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

अतिक्रमण पर ‘खाकी’ सख्त, बाजार में उतरे कोतवाल अमरजीत सिंह::

अतिक्रमणकारियों को दो टूक चेतावनी, सड़क घेरी तो होगी कार्रवाई.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बहादराबाद कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। रविवार को कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की कदमताल देख अतिक्रमण करने वालों में हलचल मच गई। पुलिस टीम ने बाजार की सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर सामान फैलाकर आवाजाही में बाधा पैदा करने वालों को सख्त हिदायत दी। पुलिस ने साफ शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क और रास्तों पर अतिक्रमण से न केवल जाम की स्थिति पैदा होती है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने अतिक्रमण करने वालों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक रास्तों और सड़कों को घेरकर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। चेतावनी के बाद भी दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजार में पैदल गश्त करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों व अन्य लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस की सख्ती से बाजार में साफ संदेश गया कि त्योहारी भीड़ के बीच सड़क घेरकर कारोबार करने वालों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। इस मौके पर एसएसआई नितिन चौहान, बहादराबाद पुलिस चौकी प्रभारी विकास रावत , उप निरीक्षक हेमंत भारद्वाज, उपनिरीक्षक शमशेर अली, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल विकास थापा, कांस्टेबल बिक्रम सिंह, अवनीश राणा समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!