उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

जिला योजना समिति सदस्य पद पर सभासद नाजिम त्यागी निर्विरोध निर्वाचित::

समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत, सभासद नाजिम त्यागी बोले......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव में पिरान कलियर नगर पंचायत के सभासद नाजिम त्यागी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और सभासदों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नाजिम त्यागी के निर्विरोध निर्वाचन में भगवानपुर, इमलीखेड़ा और पिरान कलियर नगर पंचायतों के सभासदों का भरपूर सहयोग देखने को मिला। तीनों नगर पंचायतों के सभासदों की एकजुटता के चलते चुनावी मुकाबले की नौबत नहीं आई और नाजिम त्यागी के जिला योजना समिति सदस्य बनने का रास्ता साफ हो गया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। फूल-मालाओं से स्वागत के बीच समर्थकों ने इसे आपसी एकजुटता और विश्वास की जीत बताया। नाजिम त्यागी ने भी सहयोग करने वाले सभी सभासदों और समर्थकों का आभार जताया।सभासद नाजिम त्यागी ने कहा कि यह जीत अकेले उनकी नहीं, बल्कि भगवानपुर, इमलीखेड़ा और पिरान कलियर के सभी सहयोगी सभासदों के विश्वास की जीत है। “जिस भरोसे के साथ साथियों ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिला योजना समिति के मंच पर क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों और समस्याओं को पूरी मजबूती से रखा जाएगा।” उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। क्षेत्र की जरूरी योजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता दिलाने का हरसंभव प्रयास होगा। नाजिम त्यागी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद समर्थकों ने इसे तीनों नगर पंचायतों के सभासदों की एकजुटता और आपसी विश्वास का नतीजा बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!