उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

“सात माह तक देता रहा चकमा::

आखिर पुलिस के जाल में फंसा पांच हजार का "इनामी आरोपी”.......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) सात माह से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपित की आखिरकार लुकाछिपी खत्म हो गई। पांच हजार रुपये के इनामी दिलबहार उर्फ दिलबर को बुग्गावाला पुलिस ने उसके गांव गांजा माजरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।पुलिस के मुताबिक करीब सात माह से दिलबहार उर्फ दिलबर गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। लगातार प्रयास के बावजूद हाथ नहीं आने पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बुग्गावाला पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी कड़ी में पुलिस को उसके गांजा माजरा में मौजूद होने की भनक लगी। टीम ने बिना मौका गंवाए दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सात माह से चल रही तलाश खत्म होने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में अमानतगढ़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मन्नवर हुसैन, हेड कांस्टेबल कुश यादव और कांस्टेबल शूरवीर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!