उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पहले कहासुनी, फिर गरजी गोली::

मामूली कहासुनी में युवक की गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रताप कॉलोनी में गुरुवार रात मामूली विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि फायरिंग हो गई। गोली लगने से 23 वर्षीय आदि राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, आदि राणा का शराब के ठेके पर कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया। उस समय मामला थमता नजर आया, लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। बताया गया कि इसके बाद आदि राणा अपने कुछ साथियों के साथ गैस प्लांट के पीछे स्थित कॉलोनी में दूसरे पक्ष के युवक के आवास पर पहुंच गया। यहां दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच अचानक गोली चल गई। गोली आदि राणा के गर्दन के पास लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।फायरिंग की आवाज से पूरी कॉलोनी दहल गई। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। परिजन और अन्य लोगों ने घायल आदि राणा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग करने वाले व्यक्ति तक पहुंचा जा सके। एसपी देहात अभय सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद के बाद फायरिंग की बात सामने आई है। घटना से जुड़े युवकों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!