
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शांतरशाह में हुए बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड की परतें आखिरकार खुल गईं। अंधेरे में हुई हत्या से पुलिस के सामने खड़ी हुई चुनौती का जवाब पुलिस ने मुठभेड़ के साथ दिया। देर रात नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चल गईं।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की है।
हैप्पी की हत्या से मचा था हड़कंप
14 सितंबर को पतंजलि रोड स्थित देव धर्म कांटा, शांतरशाह के पास 28 वर्षीय हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुरानी रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश…..
पुलिस के मुताबिक, हैप्पी और मुख्य आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक के बीच पुरानी रंजिश थी। वर्ष 2022 में इस्तकार पर एक युवती को भगाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था और उसकी गिरफ्तारी हुई थी।
एसएसपी का कहना है कि इस्तकार को शक था कि उसकी गिरफ्तारी में हैप्पी ने पुलिस की मुखबिरी की थी।
जेल से बाहर आने के बाद इस्तकार के स्मैक के धंधे में शामिल होने की बात सामने आई। आरोप है कि हैप्पी उसे पुलिस से पकड़वाने की धमकी देता था।
इसी रंजिश और कथित पैसों की मांग से परेशान होकर इस्तकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 12 सितंबर को घटनास्थल की रेकी की और 14 सितंबर को हैप्पी की हत्या कर दी।
बहादराबाद कोतवाली पुलिस……
- क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान
- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
- एसएसआई अशोक सिरसवाल
- चौकी प्रभारी बाजार विकास रावत
- शांतरशाह चौकी प्रभारी अजय कुमार
- उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज
- हेड कांस्टेबल राजवर्धन
- कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी
- कांस्टेबल बलवन्त सिंह
- कांस्टेबल अरुण चमोली
- कांस्टेबल हिमांशु पंत
- कांस्टेबल विकास थापा
- कांस्टेबल अवनेश राणा
- कांस्टेबल चन्दन सिंह
सीआईयू हरिद्वार……
- निरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट
- कांस्टेबल दीपगौड
- कांस्टेबल हरवीर सिंह
- कांस्टेबल उमेश
- कांस्टेबल वसीम
- कांस्टेबल नरेन्द्र
सीआईयू रूडकी…..
- निरीक्षक रविन्द्र शाह
- अपर उ०नि० अश्वनी
- कांस्टेबल रविन्द्र खत्री
- कांस्टेबल महिपाल
- कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी
- कांस्टेबल राहुल
- कांस्टेबल आशीष शर्मा
- कांस्टेबल अजय काला
खुलासा में अन्य पुलिस टीम…..
- थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, थाना बुग्गावाला हरिद्वार
- थानाध्यक्ष अजय शाह, थाना सिडकुल हरिद्वार
- उ०नि० खेमेन्द्र गंगवार, कोतवाली नगर हरिद्वार
- उ०नि० देवेन्द्र तोमर, कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार
- उप निरीक्षक उमेश कुमार, थाना कनखल हरिद्वार
- अपर उ०नि० युवराज सिंह- थाना बुग्गावाला
- हेड कांस्टेबल सोहन राणा, थाना सिडकुल हरिद्वार
- कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह थाना श्यामपुर हरिद्वार
- कांस्टेबल नवीन क्षेत्री, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
- कांस्टेबल दीपक दानू, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
- कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक , थाना सिडकुल हरिद्वार
- कांस्टेबल सतेन्द्र रावत , थाना कनखल हरिद्वार
- कांस्टेबल संजय ठाकुर,
- कांस्टेबल अंकित कुमार, कोतवाली नगर हरिद्वार



