उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

अभी-अभी:: दौलतपुर के जंगल में आधी रात गूंजी गोलियां::

शांतरशाह के हैप्पी हत्याकांड में शामिल बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शांतरशाह के चर्चित बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड में शामिल बदमाशों की देर रात दौलतपुर के जंगलों में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे और जंगल की आड़ लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को हैप्पी हत्याकांड में शामिल बदमाशों की दौलतपुर के जंगलों में मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग के दौरान बदमाश मुदस्सिर निवासी सहारनपुर को गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वही घटना को जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली।वहीं, दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने जंगल में सघन कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। हैप्पी हत्याकांड के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। अब मुठभेड़ के बाद पुलिस को मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। अधिकारी घायल बदमाश से पूछताछ के साथ उसके साथी और हत्याकांड से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!