उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हादसे ने छीन ली 15 साल की जिंदगी, किशोरी की मौत के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा::

कोतवाली के बाहर देर रात तक हंगामा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 15 वर्षीय किशोरी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। जिस बेटी के स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद परिवार लगाए बैठा था, उसकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि 30 अगस्त को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात कार ने किशोरी को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार चालक किशोरी को काफी दूर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही। जिसके बाद शनिवार को उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग पहले रेल चौकी पहुंचे। इसके बाद देर रात कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गए। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। कोतवाली के बाहर हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उनकी बात सुनी और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ वापस लौट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!