उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर नगर पंचायत में बिजली कटौती से हाहाकार:

सभासद नाजिम त्यागी ने CM से लगाई गुहार, बोले- रोस्टिंग पर लगे लगाम.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर नगर पंचायत के शहरी विकास क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी क्षेत्रवासियों को बिजली कटौती की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन होने वाली रोस्टिंग और अघोषित बिजली कटौती से आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी गंभीर समस्या को लेकर नगर पंचायत के सभासद नाजिम त्यागी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर जल्द समाधान की मांग की है। सभासद नाजिम त्यागी ने पत्र में कहा कि क्षेत्र में प्रतिदिन किसी न किसी समय बिजली की रोस्टिंग की जा रही है। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से जहां घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर क्षेत्र में हो रही लगातार बिजली कटौती और रोस्टिंग की समस्या की जांच कराई जाए। साथ ही विद्युत आपूर्ति को शहरी क्षेत्र के नियमानुसार सुचारु और निर्बाध बनाए जाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। क्योंकि नगर में पूर्व ग्रामीण क्षेत्र की दशा में ही विद्युत का संचालन किया जा रहा है।  सभासद ने कहा कि नगर पंचायत के शहरी विकास क्षेत्र में आने के बाद लोगों को बेहतर सुविधाओं की उम्मीद है, लेकिन लगातार बिजली कटौती उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!