उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

झाड़ू लगाते वक्त सांप ने मारा डंक:

सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज को ले जाते समय थमी सांसें......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर में रोज की तरह सफाई कर रही करीब 65 वर्षीय फूलमती के लिए सोमवार की सुबह जिंदगी की आखिरी सुबह साबित हुई। अचानक घर में मौजूद सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई और उपचार के लिए ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, फूलमती सोमवार सुबह करीब 6 बजे उठकर घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। सांप के डसते ही महिला ने परिजनों को जानकारी दी।

फाइल फोटो:

घटना की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ ही देर पहले जिस घर में सुबह की दिनचर्या शुरू हुई थी, वहां मातम और चीख-पुकार का माहौल बन गया। फूलमती की अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। वहीं, गांव में भी घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!