उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

“अलविदा पुनीत रोहिल्ला” लंबी बीमारी से जंग हार गए वरिष्ठ पत्रकार पुनीत रोहिल्ला:

25 साल की पत्रकारिता के सफर पर लगा विराम, पीछे छोड़ गए हंसता-खेलता परिवार.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पत्रकारिता जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। रुड़की प्रेस क्लब महानगर के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार पुनीत रोहिल्ला का लंबी बीमारी के बाद देहरादून के महंत इन्द्रेश अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पत्रकारों के साथ ही उन्हें जानने वाले लोगों में भी गम का माहौल है। वरिष्ठ पत्रकार पुनीत रोहिल्ला ने करीब ढाई दशक यानी 25 वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अपनी बेबाक लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले पुनीत रोहिल्ला ने पत्रकारिता के सफर में कई महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से उठाया। उनकी कलम ने न केवल जनसमस्याओं को आवाज दी, बल्कि कई ऐसे मामलों को भी उजागर किया, जिनसे प्रशासन को रूबरू होना पड़ा। पुनीत रोहिल्ला के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक जुझारू और कर्मठ पत्रकार खो दिया है। कुछ दिन पूर्व ही उन्हें राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला का मीडिया प्रभारी बनाया गया था। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके परिचितों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जानकारों ने बताया कि पत्रकार पुनीत रोहिल्ला अपने पीछे अपने पिता, पत्नी और दो बच्चों समेत हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अचानक विदाई ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। जिस घर में खुशियां और उम्मीदें थीं, वहां अब अपनों के बिछड़ने का गम पसरा हुआ है। 12 बजे दोपहर उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिसके बाद उनको पंचतत्व में विलीन कर दिया जायेगा। वरिष्ठ पत्रकार पुनीत रोहिल्ला के निधन पर रुड़की प्रेस क्लब और महानगर के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, दीपक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग, वीरेंद्र उर्फ बिल्लू रोड समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। पत्रकारों ने कहा कि पुनीत रोहिल्ला का जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी बेबाक लेखनी, सरल स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!