उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पहले सुरक्षित क्रॉसिंग, फिर हाईवे’::

बढ़ेड़ी राजपूतान में दूसरे दिन भी आंदोलन पर अड़े ग्रामीण, प्रशासन को दी आर-पार की चेतावनी.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के दौरान रोड क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं किए जाने पर दूसरे दिन भी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गए और सुरक्षित आवागमन की मांग को लेकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

सांकेतिक फोटो

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक रोड क्रॉसिंग का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक हाईवे का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझने के बाद ग्रामीणों के चिन्हित रोड क्रॉसिंग वाला स्थान छोड़कर आगे की ओर सुरक्षा दीवार कर कार्य शुरू करा दिया गया।

बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे हाइवे का कार्य गतिमान हैं। बढ़ते हादसों को देखते हुए NHAI की ओर से सड़क किनारे सुरक्षा दीवार की जा रही हैं। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के दौरान रोड क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं किए जाने पर दूसरे दिन भी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गए और सुरक्षित आवागमन की मांग को लेकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर रोड क्रॉसिंग ना देने पर 8 से 10 गांवों का आपसी संपर्क प्रभावित हो जाएगा। रोजाना स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम लोगों को हाईवे पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार हादसे होने की आशंका बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक सुरक्षित रोड क्रॉसिंग की व्यवस्था करने में विफल रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपते हुए बढ़ेड़ी राजपूताना में तत्काल रोड क्रॉसिंग बनाए जाने की मांग उठाई। साथ ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भी पत्र भेजकर इस समस्या का शीघ्र और स्थायी समाधान कराने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। इस दौरान राव अजमत, आदित्य राज सैनी, रवींद्र सैनी, इस्तेखार, जॉनी, अंकित, शिवम, अहसान, मुसव्वर, सचिन, काला, इंतजार, अनीश, सलमान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!