उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी रफ्तार:

रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, चार गंभीर रूप से घायल....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के मोड़ पर टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

पुलिस के अनुसार रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार आ रही थी, जबकि पिकअप हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर के मोड़ पर दोनों वाहन तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए,हादसे के वक्त पिकअप में 10 लोग सवार थे और बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान पिकअप में दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।

सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस, 108 एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान पिकअप सवार अहान (18) पुत्र शराफत निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया।

अन्य घायलों अन्नू (18), सोनी लाल (25) और शमीम (42) का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में इलाज जारी है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!