उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरियाली का महाअभियान:

IPS कॉलेज में गूंजा पर्यावरण बचाओ का संदेश, छात्रों ने थामा प्रकृति संरक्षण का संकल्प".....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से बेड़पुर चौक-सोहलपुर मार्ग स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज में भव्य पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पूरे कॉलेज परिसर में हरियाली और जागरूकता का संदेश गूंजता रहा। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का प्रण लेते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और लगातार घटते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया पर्यावरणीय संकट के दौर से गुजर रही है। यदि समय रहते प्रकृति संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। पौधे हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार अमित राधे, रूबी सैनी, मनजीत कौर, सरिता देवी, पिंकी सैनी, पंकज कुमार, रिजवान अली, शिवम कंबोज, शिवानी लोहान, रोहिणी शर्मा सहित हसीन अहमद, तय्यब अली, साक्षी सैनी, इंद्रप्रीत, मिस्बाह, सानिया और शिवाजी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!