
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड 9 में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज तीन मुख्य सड़कों का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह कार्य सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी के प्रस्ताव पर संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर देखी गई।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान ने कहा कि वार्ड 9 के निवासियों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

प्रतिनिधि जावेद साबरी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड के हर हिस्से तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति इसी तरह जारी रहेगी और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सड़कों के निर्माण के लिए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित कार्य होते रहेंगे।



