उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

चारधाम यात्रा में नहीं रुकेगा सफर

M.H. Force हरिद्वार का बड़ा तोहफा, एक कॉल पर पहुंचेगी सर्विस टीम”....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) चारधाम यात्रा 2026 का सीजन शुरू हो गया है। लाखो की संख्या में श्रद्धालुओ द्वारा चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करा रहे हैं।

सर्विस वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए:फोटो

वही चारधाम सीजन शुरू होने पर एमएच फोर्स हरिद्वार नियर क्रिस्टल वर्ल्ड बढ़ेडी राजपुताना में कंपनी के सर्विस सेंटर स्वामी मोहम्मद आदिल और मुख्य अतिथि पंचपुरी टेंपू ट्रेवल्स यूनियन हरिद्वार के अध्यक्ष सुनील जायसवाल व कपिल हंस ने चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए सर्विस वेन, क्रेन और सर्विस बाइको को फीता काटकर और झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिससे कंपनी की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को खराब वाहन की तत्काल सर्विस की सुविधा दी जाएगी।

स्वागत करते हुए कंपनी के मोहम्मद आदिल इंजीनियर सचिन त्यागी और राहुल सिंह

फोर्स कंपनी के इंजीनियर सचिन त्यागी(TSM) और राहुल सिंह ने कहा कि फोर्स मोटर्स का उद्देश्य अपने ग्राहकों को पहाड़ों पर कम समय में अच्छी सुविधा प्रदान करना है।

जिससे चार धाम तीर्थ यात्रियों को यात्रा करते समय परेशानी न हो। इसके लिए कंपनी ने चारधाम यात्रा में अपने कैंप का आयोजन किया है।

उन्होंने कहा यदि चार धाम यात्रा पर कंपनी की किसी गाड़ी में खराबी आती है। तो सर्विस वैन की मदद से उसको ठीक कराया जाएगा। और यह सुविधा कंपनी की ओर से यात्रियों को जल्द मुहैया कराई जाएगी।

हरिद्वार सर्विस सेंटर स्वामी मोहम्मद आदिल: फोटो

हरिद्वार सर्विस सेंटर स्वामी मोहम्मद आदिल ने कहा की हरिद्वार से चार धाम यात्रा में यात्रियों की सुविधा के लिए सर्विस वैन, क्रेन और बाइक भेजी गई है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पंचपुरी टेंपू ट्रेवल्स यूनियन हरिद्वार के अध्यक्ष सुनील जायसवाल, कपिल हंस ट्रेवल्स के अध्यक्ष कपिल हंस, के० पी० सिंह चौहान ,राजू बालिया , विवेक चौहान, मुकेश गिरी, फोर्स मोटर स्टॉफ अब्दुल कादिर,सोनिया सैनी, राव रिहान, मुस्लिम, रोहित, जुबेर, हिमांशु, फरहान समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!