
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार यूनिवर्सिटी (Haridwar University) में आयोजित चार दिवसीय भव्य सांस्कृतिक उत्सव “उत्कर्ष 2026” का रंगारंग समापन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस शानदार आयोजन में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान डांस, सिंगिंग, फैशन शो और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। फिल्मी गानों की धुन पर छात्र-छात्राएं देर रात तक थिरकते नजर आए, जिससे पूरे कैंपस में ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे मशहूर पंजाबी सिंगर Maninder Buttar, जिन्होंने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। उनके सुपरहिट गानों पर दर्शक झूम उठे और पूरा परिसर तालियों और हूटिंग से गूंज उठा।
उत्कर्ष 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
चार दिनों तक चले इस भव्य उत्सव ने न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक समरसता को भी मजबूत किया।

विवि कुलाधिपति सीए एस० के० गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विवि प्रशासन और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि उत्कर्ष 2026” जैसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मंच मिलता है।
यह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। इस दौरान विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष नमन बंसल, पीवीसी आदेश आर्य, रजिस्ट्रार सुमित चौधरी, प्रोफेसर देवदत्त कुमार, डॉ० रवींद्र सैनी, प्रो० एकता जैन, नितिका बंसल, मास्टर सूर्यांश, डॉ० रमा भार्गव, डॉक्टर अभिनव भटनागर, संजना सिंग,निशा धीमान, जिया सजीव, डॉ० मृग्नलिनी सिंह, स्टाफ सुमित कटारिया, शादाब अली समेत अन्य मौजूद रहे।
