
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) प्रदेश में पुलिस महकमे में फिलहाल हड़कंप मचा हुआ हैं। देहरादून से लेकर हरिद्वार में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कई कोतवाल, थानाध्यक्षों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।
यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

हाल में हरिद्वार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने तीन दरोगाओं की कुर्सी में फेरबदल किया गया।
अब इन दरोगाओं के कंधे पर SSI की जिम्मेदारी होगी। जिसमें बुग्गावाला थाने में एसएसआई की कमान देख रहे रमेश सैनी को भगवानपुर, सिडकुल एसएसआई देवेंद्र तोमर को कलियर और कलियर में तैनात दरोगा उपेंद्र को एसएसआई पथरी बनाया गया हैं।



