उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

कलियर में बाइक सवार अज्ञात युवकों ने दरोगा को मारी टक्कर, कमर में हुआ फैक्चर: दरोगा के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी….(पढ़िए खबर)

ईद के मद्देनजर ड्यूटी कर रहे थे दरोगा

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर क्षेत्र में ईद के मौके पर ड्यूटी निभा रहे अपर उपनिरीक्षक सूरज सिंह नेगी को बाइक सवार अज्ञात युवकों ने टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और घायल दरोगा को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 21 मार्च को ईद के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद एएसआई सूरज सिंह नेगी कलियर-रुड़की रोड पर एमएम होटल के सामने सड़क पार कर रहे थे।

एक्सीडेंट

तभी पीछे से आ रही तेज गति और लापरवाही से चल रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दरोगा को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया गया था।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। वर्तमान में उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।

(फाइल फोटो)

पुलिस ने दरोगा के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है वही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!