उत्तराखंडदेश-विदेशराजनीतिरुड़कीहरिद्वार

हरिद्वार में मंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज: इन तीन विधायकों के नाम चर्चा, कैबिनेट मंत्री की कुर्सी पर नई चेहरों पर टिकी निगाहें, इस विधायक का नाम सबसे आगे?….(पढ़िए खबर)

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कस रही कमर

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में धामी मंत्रीमंडल को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।कैबिनेट मंत्री पद की कुर्सी पर प्रदेश की सियासत में नए चेहरों को मौका देने की चर्चा के बीच हरिद्वार के तीन विधायकों के नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।

विधायक आदेश चौहान

सूत्रों के मुताबिक, इस दौड़ में आदेश चौहान का नाम सबसे आगे चल रहा है। संगठन और क्षेत्रीय पकड़ को देखते हुए उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा

वहीं दूसरे नंबर पर प्रदीप बत्रा का नाम भी चर्चा में है, जिनका अनुभव और पार्टी में सक्रिय भूमिका उन्हें इस रेस में बनाए हुए है।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक

इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का नाम भी संभावित दावेदारों की सूची में शामिल है। उनके राजनीतिक अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन अंदरूनी चर्चाओं और समीकरणों के आधार पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है। हरिद्वार की सियासत में यह बदलाव कई नए समीकरण भी पैदा कर सकता है। कैबिनेट मंत्री मंडल की घोषणा आज 10 बजे कर दी जाएगी। चर्चा है कि इस बार धामी मंत्रीमंडल में हरिद्वार जिले के विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा या फिर विधायक मदन कौशिक के नामों में से एक नाम पर बीजेपी भरोसा जता सकती हैं। जोकि कुछ देर बाद साफ हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!