उत्तराखंडदेश-विदेशरुड़कीस्वास्थ्यहरिद्वार

ईद से पहले हरिद्वार में नगर निगम का सफाई अभियान तेज, बड़े नाले की हुई सफाई: पार्षद अहसान अंसारी बोले…..(पढ़िए खबर)

स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) आगामी ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को ईदगाह रोड स्थित बड़े नाले की सफाई का कार्य वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर से पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना और त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से आमजन को राहत दिलाना है।

सफाई अभियान के दौरान नगर निगम की टीम पूरी सक्रियता के साथ मौके पर मौजूद रही। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल ने सफाई कार्य की निगरानी करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यावरण मित्रों ने नाले में जमा गंदगी और कचरे को हटाकर मार्ग को साफ-सुथरा बनाया, जिससे जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।

पार्षद अहसान अंसारी

पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि ईद जैसे पावन पर्व पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम टीम और सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!