
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा में बाइक सवार चार शरारती तत्वों ने शनिवार की दोपहर में दिनदहाड़े किशोरी पर फायर झोंककर दहशत फैला दी, जिसके बाद क्षेत्र में गोली चलने से हड़कंप पहुंच गया।
पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा में बाइक सवार युवकों ने किशोरी के ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वही घटना से जुड़ा एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चार युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उन्हीं युवकों में से एक युवक तमंचा निकालकर हवा में एक राउंड फायरिंग करता है। इसके बाद आरोपी भाग निकलते हैं।
फायरिंग की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

वही इमलीखेड़ा निवासी पीड़ित मुकेश उर्फ छोटा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीछे कुछ दिनों से उसकी किशोरी बेटी को धमकी भरी कॉल आ रही हैं। लगातार ब्लैकमेल कर पढ़ाई छोड़ने और घर से उठाने की धमकी दी जा रही हैं।
आरोप है कि मुराद अंसारी द्वारा अपने अन्य दो से तीन साथियों के साथ पूर्व में भी और आज यानि शनिवार को भी जान से मारने की धमकी देते हुए उसके ऊपर झोंक दिया।
जिसके चलते हुए उसकी बेटी की जान को खतरा हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर किया गया हैं, वही पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
