उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशरुड़कीहरिद्वार

हज चेयरमैन खतीब अहमद ने हज कमेटी ऑफ इंडिया को लिखा खत: हज यात्रियों में रोष के चलते पूर्व की भांति कैटरिंग की सुविधा कराने की मांग

हज यात्रियों की आयु और स्वास्थ्य को देखते हुए की गई मांग

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हज यात्रियों के लिए स्वयं कैटरिंग सुविधा (भोजन व्यवस्था) पर सऊदी अरब की ओर रोक लगाने को लेकर हज यात्रियों में पनप रहे आक्रोश को देखते हुए उत्तराखंड राज्य हज समिति की ओर से हज कमेटी ऑफ इंडिया को पत्र भेजकर रोक हटाने की मांग की गई हैं।

आदेश

राज्य हज समिति मोहम्मद आरिफ ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि हर वर्ष हज पर जाने वाले हाजियों के लिए अजीजिया बिल्डिंगों में किचन की सुविधा उपलब्ध रहती थी, किचन की सुविधा होने पर हज यात्री अपनी इच्छा अनुसार अपने खाने की सामग्री साथ ले जाते थे तथा हज यात्री स्वयं अपना खाना बनाकर खाते थे,

जिसे हज यात्रियों को अपने स्वास्थ्य के अनुसार जो इच्छा होती थी, स्वयं खाना बनाकर खाते थे, लेकिन हज 2026 में जाने वाले यात्री इस वर्ष स्वयं अपना खाना नहीं बना सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया के नए सर्कुलर के अनुसार, 2026 की हज यात्रा में भारतीय यात्री सऊदी अरब में अपने प्रवास में स्वयं खाना नहीं बना सकेंगे। यह नियम सऊदी सरकार की सख्त गाइडलाइंस का पालन है, जिसका मुख्य उद्देश्य लाखों यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। जिसके चलते हुए उत्तराखंड के हज यात्रियों में रोष पनप गया हैं।

चेयरमैन खतीब अहमद

हज यात्रियों ने हज कमेटी चेयरमैन से मांग की कि पूर्व की भांति किचन की सुविधा उपलब्ध हो,या खाने की कोई अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। हज यात्रियों की मांग को देखते हुए हज कमेटी चेयरमैन खतीब अहमद ने हज कमेटी ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर हज यात्रियों की आयु और स्वास्थ्य को देखते हुए कैटरिंग सुविधा कराने की मांग की गई हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!