उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

सिडकुल थाना क्षेत्र में किशोर की मौत: करंट लगने से हुई किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…(पढ़िए खबर)

देर रात अस्पताल में पोस्टमार्टम ना करने को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक किशोर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

लेकिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने समझा बुझकर मामला शांत कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक किशोर (प्रिंस) निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल का रहने वाला था, बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को प्रेस करते समय उसको करंट लग गया।

जिसके बाद आनन-फानन में परिजन किशोर को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने किशोर (प्रिंस) को मृतक घोषित कर दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवाया।

लेकिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है किशोर घर के अंदर प्रेस कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!