क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) अक्सर चर्चाओं में रहने वाले खानपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन का एक ओर विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
वायरल वीडियो में कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन एक कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वही एक डांसर गाने पर डांस कर रही हैं।
जिस पर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अपनी मूंछों को ताव देते दिखाई दे रहे हैं। और डांसर पर पैसे लुटा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन एक शादी समारोह में शामिल होने रूड़की गए थे, जहां पर डांसर पर नोट लुटाते उनका किसी ने वीडियो बना लिया।



