
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शेफील्ड स्कूल रुड़की के 15 साल बेमिसाल होने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से दो दिवसीय “अनुभूति कार्यक्रम” का आज समापन सकुशल हो गया हैं।
दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि हरिद्वार वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य, स्कूल प्रबंधन की ओर डायरेक्टर डी०के० शर्मा और चेयरमैन राहुल बिश्नोई ने दीप प्रज्वलन कर आज के समापन प्रोग्राम की शुरूआत की।
कार्यक्रम में पहुंचे स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, फिल्मी और देशभक्ति से जुड़े गानो पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्य अतिथि हरिद्वार वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने छात्रों का हर्षवर्धन बढ़ाते हुए बच्चों में नई ऊर्जा और जोश भर दिया। और इसके साथ ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों को कई टिप्स भी दिए।
शेफील्ड स्कूल का 15 साल का “बेमिसाल” अनुभवी सफ़र…..
हरिद्वार जिले में शेफील्ड स्कूल का 15 साल का सफ़र बेमिसाल रहा हैं, स्कूल प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को एक्टिविटी, खेल,संगीत और पढ़ाई से लेकर अन्य क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल की है।
स्कूल पासआउट छात्र-छात्राएं बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी और खेल संगीत समेत अन्य क्षेत्रों में देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूल का नाम रोशन कर रहे है। जिसके चलते हुए शेफील्ड स्कूल के कई स्कूल हरिद्वार जिले में शिक्षा ग्रहण करा रहे हैं।
मुख्य अतिथि हरिद्वार वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य बोले….

मुख्य अतिथि हरिद्वार वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि शेफील्ड स्कूल रुड़की में शिक्षा से लेकर अन्य क्षेत्रो में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। और बच्चों के अंदर प्रतिभा को निखार रहा हैं।
जिसको लेकर स्कूल प्रबंधन बधाई के पात्र हैं। वही उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर बच्चों को टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि तनाव रहित और बिना टेंशन लिए परीक्षा दे, और मेहनत करे।
शेफील्ड स्कूल रुड़की के चेयरमैन राहुल बिश्नोई ने कहा….

शेफील्ड स्कूल रुड़की के चेयरमैन राहुल बिश्नोई ने भी मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि स्कूल से पासआउट छात्र आज देशभर के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उनका सर गर्व से ऊंचा उठा हैं।
वही उन्होंने कहा कि स्कूल का हर एक अध्यापक अभिभावक तरह बच्चे को सिखाता हैं। तभी आज शेफील्ड स्कूल का नाम रोशन हो रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होने पर सभी बधाई दी है।



