
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नवनियुक्त एसएसपी हरिद्वार नवीनत सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जिले के पुलिस कप्तान की कमान संभाल ली।

कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे आस्था के प्रतीक हर की पैड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की आराधना कर आशीर्वाद लिया।

हर की पैड़ी पर विधि-विधान से गंगा पूजन करते हुए उन्होंने प्रदेश और जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी और जवान भी उपस्थित रहे।
चार्ज संभालने के बाद एसएसपी नवीनत सिंह ने कहा कि हरिद्वार धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से संवेदनशील जिला है। यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराध और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए और कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर जनविश्वास को मजबूत बनाने पर जोर दिया।



