उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

फर्जी VIP स्टाइल कल्चर पर वार! सिडकुल पुलिस ने उतारी ‘नवाबी’, स्कॉर्पियो सीज

बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद हरकत में आया पुलिस- प्रशासन, अंधेरे में चलाया चेकिंग अभियान..(देखिए वीडियो) 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए चल रहे सायं चेकिंग अभियान के दौरान सिडकुल पुलिस ने फर्जी वीआईपी रौब झाड़ रहे एक युवक पर कड़ा शिकंजा कस दिया।

लाल-नीली बत्ती, तेज हूटर और काली फिल्म से लैस स्कॉर्पियो सड़क पर मानो ‘साहब’ की एंट्री करा रही थी, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकी।

तेज रफ्तार में फर्राटा भर रही स्कॉर्पियो को पुलिस ने बीच सड़क पर रुकवाया तो आसपास मौजूद लोग भी तमाशा देखने जुट गए। पूछताछ के दौरान जब चालक से लाल-नीली बत्ती और हूटर की अनुमति मांगी गई तो उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

दरअसल, वह आम नागरिक निकला जो सिर्फ रौब जमाने के लिए गाड़ी को VIP लुक देकर सड़कों पर दौड़ा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी से अवैध बत्ती, हूटर और ब्लैक फिल्म हटवाई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्कॉर्पियो को सीज कर दिया। साथ ही चालक के खिलाफ चालान भी काटा गया।

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने दो टूक कहा कि क्षेत्र में फर्जी VIP कल्चर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। वही सिडकुल पुलिस ने कहा है रौब नहीं, नियम चलेंगे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!