उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

20 पुलिस अधिकारियों के तबादले: नवनीत सिंह भुल्लर हरिद्वार के नए कप्तान, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने राजधानी के कप्तान 

दून कप्तान को मिली एसटीएफ की जिम्मेदारी...

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रमेंद्र सिंह डोबाल को राजधानी देहरादून का कप्तान बनाया गया है।

इस तबादला सूची में कई अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

हरिद्वार जैसे संवेदनशील और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में नवनीत सिंह भुल्लर की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। वहीं राजधानी में प्रमेंद्र सिंह डोबाल से बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!